अलीगढ: पटवारी नगला में नगर निगम द्वारा अवैध वसूली को लेकर ज्ञापन सौपा।

(लक्ष्मन सिंह राघव)

अलीगढ:-संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले नगला पटवारी मौलाना आजाद नगर में नगर निगम अलीगढ़ द्वारा ग़लत तरीक़े से गृहकर वसूली के लिए। निगम कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे। उत्पीड़न एवं नगर निगम द्वारा पटवारी नगला मौलाना आजाद नगर को शासन द्वारा दीं जा रही। विकास कार्यों की योजनाओं से उपेक्षित किए जाने के विरोध में मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने नगर निगम पहुंचकर।

ग़लत गृहकर वापस लो,हमारी उपेक्षा बंद करों।नगर निगम मुर्दाबाद के नारों के साथ सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तीन सूत्रीय ज्ञापन प्रेषित किया। इस अवसर पर मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा। कि एक सप्ताह के अंदर ग़लत गृहकर संशोधित व पटवारी नगला मौलाना आजाद नगर नाली, सड़क,जैसी समस्याओं से निजात नहीं दिलाया गया। तो संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा नगर निगम के विरुद्ध जनांदोलन चलाएगा।

मोर्चा संयोजक विवेक वशिष्ठ ने कहा। कि गृहकर सर्वे की पूर्व में भी लगातार मांग होती रही है। मगर दुर्भाग्य का विषय है। कि नगर निगम द्वारा क्षेत्रीय जनता को परेशान किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा किया जा रहे उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। मोर्चा युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा। कि बरौली विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण नगला पटवारी की उपेक्षा की जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मोर्चा जिला संगठन मंत्री मुमताज़ रूस्तम, प्रदेश सचिव युवा मोर्चा मुस्तफा शेरवानी, मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ख़ान, बन्ने खां, विक्रांत सिंह,लकी ,जकी शेख़ आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author