‘उसे अच्छा नहीं लगा तो उसने…’ समारा के नानी नीतू कपूर को धक्का देने वाले वीडियो पर ये क्या कह गईं रिद्धिमा?
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा हाल ही में अपने पति भरत साहनी के साथ एक इवेंट में शामिल हुईं। इस दौरान उनकी बेटी समारा उनके साथ नजर नहीं आईं। इस पर रिद्धिमा ने इसके पीछे का कारण बताया और साथ ही उस वीडियो पर भी रिएक्ट किया, जिसमें समारा नानी नीतू को धक्का देती दिखी थी
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी पिछले दिनों अपनी डेब्यू सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आई थीं। अपनी डेब्यू सीरीज के साथ ही रिद्धिमा हर तरफ चर्चा में छा गईं। वहीं बीते दिनों रिद्धिमा अपनी बेटी समारा के कारण सुर्खियों में थीं। रिद्धिमा अपनी 14 साल की बेटी समारा के साथ बुआ रीमा जैन के बेटे आदर जैन की शादी में पहुंची थीं। आदर और अलेखा की वेडिंग सेरेमनी से समारा का एक वीडियो खूब चर्चा में रहा। इस वीडियो में समारा अपनी मां रिद्धिमा और नानी नीतू कपूर के साथ पोज देती दिखी थीं। इस वीडियो को देख लोगों को गा जैसे वह नानी को धक्का मार रही हों। बेटी के इस वीडियो पर अब रिद्धिमा कपूर ने खुलकर बात की है।