सिकंदराऊ,हाथरस सेना से सेवानिवृत्त हो 75 वर्षीय देवेंद्र परमार द्वारा पहुंच मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्र सिरसौल एवं संस्थापक जितेंद्र शर्मा से मुलाकात कर कहा। कि वह पहलगाम में हुए। आतंकी हमले बाद पाकिस्तान से युद्ध हालत देख अब घर बैठे नहीं रह सकते है। वह सैनिक है। और भारतीय सैनिक जब तक शरीर से प्राण न निकले। तब तक मैदान नहीं छोड़ा करते पैरो ने साथ छोड़ दिया। लेकिन देश सेवा अवसर मिला। तो बार्डर पर जाने हेतु तैयार हैं। वह सेना में सेवा देते जों सीखा उसे अपने किसानों को सीखाना चाहते है। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा से जुड़ वह अपने देश सेवा में किसानों को तैयार करने हेतु जीवन समर्पित चाहते है। खनौरी बार्डर पर चले किसान आंदोलन 2 में सहभागिता कर चुके। और बापू सरदार जगजीत सिंह डल्ले वाल को आमरण सच्चा किसान हितैषी मानते हैं। पूर्व सैनिक देवेंद्र परमार के विचारों को देख मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश मिश्र सिरसौल एवं संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने मोर्चा में सम्मानित करते हुए। छाती पर बिल्ला लगा सिर पर टोपी पहनाते हुए। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर मौजूद प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष मोहम्मद शारिक, नगर अध्यक्ष गंजडुंडवारा मुफ़ीद अहमद पहलवान, ग्राम अध्यक्ष अगराना सत्येंद्र पचौरी, विधानसभा अध्यक्ष इगलास, नासिर खान, मोहसिन खान, नेत्रपाल कुशवाहा,संतोष तिवारी, किशनलाल कुशवाहा, दुर्गपाल कुशवाहा, आदि किसानों ने नवनियुक्त मनोनीत राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव लांस नायक देवेंद्र परमार को शुभकामनाएं दी। एवं आशा व्यक्त कि वह मोर्चा के सिद्धांतों एवं नीतियों को आगे बढ़ाते हुए। किसानों के बच्चों को देश की रक्षा में एक जवान भांति तैयारी क्रम को आगे बढ़ाएंगे।
लक्ष्मन सिंह राघव/अलीगढ