जेएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट।हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में शनिवार की रात इलाज कराने गए मरीज के साथ आए तीमारदारों की डाक्टरों से इलाज में देरी होने पर विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर कहा सुनी हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। आरोप है कि तीमारदरों ने बाहर निकलने पर डाक्टरों को गोली मारने की धमकी दी।

सुरक्षाकर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो उनसे उलझ गए और मारपीट कर दी। मरीज, तीमारदार और सुरक्षा कर्मचारियों के बीच हुई नोकझोंक व धक्कामुक्की का एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। घटना से गुस्साए जूनियर डाक्टर हड़ताल पर चले गए। इससे मरीजों की मुसीबत बढ़ गई। इमरजेंसी से मरीजों को बाहर कर दिया।

नए मरीजों को भी बिना इलाज के लौटना पड़ा। हड़ताल कब खत्म होगी इसका एएमयू प्रशासन के पास कोई जवाब नहीं है।

 

 

 

You May Also Like

More From Author