दिल्ली-यूपी सहित इन राज्यों में 2 दिन सताएगी गर्मी, फिर मिलेगी हल्की राहत, पढ़ें मौसम विभाग ने क्या कहा

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और यूपी सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में अगले दो दिन तक तेज गर्मी पड़ने के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि अगले दो दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद कुछ दिनों के लिए राहत मिलने के आसार हैं। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भी गर्मी बढ़ सकती है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से 2.8 डिग्री ज्यादा है। अगले दो दिनों में इसमें बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

You May Also Like

More From Author