फिर पत्थरबाजों के निशाने पर आई वंदे भारत एक्सप्रेस, टूटा कांच, बाल-बाल बचे यात्री

भुवनेश्वर:  देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर पत्थबाजों का निशाना बन गई। पथराव की यह घटना ओडिशा में हुई। असामाजिक तत्वों ने पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया। चक्रधरपुर रेल मंडल के कलुंगा रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। पथराव के चलते ट्रेन के एक बोगी का कांच टूट गया। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई यात्री नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

You May Also Like

More From Author