विश्व पर्यावरण दिवस पर RAF 104 ने चलाया विशेष अभियान, 2500 पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश।*

अलीगढ:-(*लक्ष्मन सिंह राघव) :विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को रामघाट रोड स्थित आरएएफ 104 बटालियन की ओर से* विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत कुल 2500 औषधीय और छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि 104 बटालियन के कमांडेंट विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान मौजूद रहे। यह वृक्षारोपण अभियान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें एसबीआई ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी निभाते हुए योगदान दिया।

इस अवसर पर अशोक, पीपल, नीम, आम, बेलपत्र, आंवला, अंजीर, पाम ट्री, मोरपंखी, शीशम जैसे औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों का चयन विशेष रूप से पर्यावरणीय संतुलन और स्वास्थ्य लाभ को ध्यान में रखकर किया गया।

कमांडेंट विनोद कुमार ने अभियान की सराहना करते हुए कहा। कि सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं, उनकी देखभाल और संरक्षण भी हमारी ज़िम्मेदारी है। यह अभियान केवल एक दिन की पहल नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाला संकल्प है। जिससे आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध पर्यावरण मिल सके।

*अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वतंत्र जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी 104 के कमांडेंट को एक पौधा भेंट किया पर्यावरण को शुद्ध बनाने में योगदान की अपनी की* अभियान के दौरान जवानों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने मिलकर पौधों की खुदाई, सिंचाई और बाड़बंदी जैसे कार्यों को संपन्न किया।

इस अवसर पर RAF अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया। कि रोपे गए। पौधों की नियमित देखभाल के लिए। विशेष टीम गठित की जाएगी। स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई। कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
इस अभियान ने यह संदेश स्पष्ट किया। कि अगर सुरक्षा बल पर्यावरण के लिए इतना संजीदा हो सकते हैं। तो आम जनता को भी हरियाली के इस मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकार कुलदीप चाहार, डिप्टी कमांडेंट हिमकांत दीक्षित, मिश्री सिंह यादव, आलोक रंजन, बृजेश कुमार मीणा, आलोक रंजन, सहायक कमांडेंट राम चरण मीणा, मिथिलेश कुमारी, पंकज सिंह, दर्शन कुमार, कृष्णा देवी लाइजनिंग ऑफिसर अनवर अहमद पुरुष महिला कार्मिक अधिकारी और जवान होने मिलकर किया।

You May Also Like

More From Author