स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया नया मोर्चा, नौ छोटे-छोटे दलों को किया शामिल; खुद बने सीएम पद के उम्मीदवार

यूपी : स्वामी प्रसाद मौर्या ने आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने चुनाव को जीतने के लिए एक ‘लोक मोर्चा’ नामक एक नया राजनीतिक गठबंधन बनाया है। इस मोर्चे में छोटे-छेटे नौं दलों को शामिल किया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्या ने खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदार घोषित किया है।

स्वामी मौर्य ने लखनऊ में कई छोटे-छोटे दलों के साथ बैठक की। बैठक के बाद 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे मोर्चे के गठन का ऐलान किया। उन्होंने कहा लोक मोर्चा के नाम से नौ दलों ने मिलकर गठबंधन बनाया है। यह मौर्चा 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने बताया कि सभी पार्टियों ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

मोर्चा में राष्ट्रीय समानता दल के अध्यक्ष मोती लाल शास्त्री, सम्यक पार्टी के अध्यक्ष राज मणि सुव्वैया राय व संस्थापक पूर्व आइएएस तपेंद्र प्रसाद, जनसेवा दल सेवा के अध्यक्ष विनेश ठाकुर, पोलिटिकल जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष राजेश सिद्धार्थ व संस्थापक पूर्व आइपीएस बीपी अशोक, लोक हित समाज पार्टी अध्यक्ष सत्य नारायण मौर्य, स्वतंत्र जनता राज पार्टी अध्यक्ष घनश्याम कोरी, सबका दल यू के अध्यक्ष प्रमोद लोधी और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी अध्यक्ष पूर्व सांसद राजकुमार सैनी शामिल हुए हैं।

You May Also Like

More From Author