52 साल के हुए अखिलेश यादव, CM योगी और डिप्टी CM सहित अन्य नेताओं ने दीं बधाइयां….

उत्तर प्रदेश:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर देशभर से खासकर उत्तर प्रदेश में उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और तमाम राजनीतिक नेता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर बधाई देते हुए लिखा: “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!” इस शुभकामना पर अखिलेश यादव ने भी जवाब देते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा: “आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।”

राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा कि सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान प्रभु श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और देवों के देव महादेव की कृपा से आपका स्वास्थ्य उत्तम और आप दीर्घायु हों।

सपा प्रमुख और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव शुक्रवार को 52 साल के हो गए। उनका जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई में हुआ। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं।

सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव के जन्मदिन को मनाने की तैयारी की गई है। लखनऊ के सपा कार्यालय को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं के ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचने की तैयारी है। यहां वे अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। सपा प्रमुख के जन्मदिन पर पूजा-पाठ, हवन, भंडारे, केक कटिंग समारोह आदि का आयोजन विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किया जा रहा है।

You May Also Like

More From Author