चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की विजेता टीम के खिलाड़ी रहे ऋषभ पंत के घर में जमकर धूम देखने को मिली है। यहां ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी का जश्न चल रहा है। हाल ही में इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए बॉलीवुड समेत क्रिकेट की दुनिया के सितारों ने जमकर धूम मचाई है। जहां महेंद्र सिंह धोनी सिंगर हार्डी संधू के गानों पर थिरकते नजर आए तो ऋषभ पंत भी हाथ में माइक लेकर सुरों का समां बांधते नजर आए। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के अंदाज पर लोग कमेंट्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही ऋषभ पंत की सिंगिंग भी फैन्स को काफी पसंद आई है।
