बॉलीवुड के सबसे प्यार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक खूबसूरत बच्ची राहा कपूर के माता-पिता हैं। उसका जन्म नवंबर 2022 में हुआ था। राहा अब बड़ी हो रही है, इसलिए रणबीर ने अब दूसरे बच्चे की संभावना के बारे में खुलकर बात की है। रणबीर अपनी बच्ची के लिए एक अच्छे पिता साबित हो रहे हैं। वो अक्सर अपनी बेटी के साथ वक्त गुजारते नजर आते हैं। वो अपनी बेटी के नाम का टैटू भी बनवा चुके हैं। इसके अलावा भी वो अपनी बेटी के साथ खेलते और गाने सुनते हैं। इन सारी चीजों के बीच ही एक्टर ने एक और बेबी प्लानिंग के हिंट दिए हैं।
